राजनांदगांव 5 दिसम्बर। वार्ड नं. 5-6 खैरागढ मार्ग में प्रवेश द्वार निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करने पर ठेकेदार श्री विनय बिंदल की एवं वार्ड नं. 13 में सीमेंट कांक्रिटींग रोड व नाली निर्माण कार्य अधुरा करने पर ठेकेदार श्री अभिनव साहू की निविदा निरस्त करने तथा अमानती राशि राजसात करने निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने नोटिस जारी किया है।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि ठेकेदार श्री विनय बिंदल को वार्ड नं. 5-6 खैरागढ मार्ग में प्रवेश द्वार निर्माण हेतु कार्यादेश दिया गया था, कार्यादेश अनुसार 4 माह में कार्य पूर्ण करना था समयावधी में कार्य प्रारंभ नहीं करने पर विभाग द्वारा 6 बार इन्हें नोटिस जारी किया गया। नोटिस उपरांत भी इनके द्वारा प्रवेश द्वार का काम आज पर्यन्त तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तथा कार्य करने रूचि न लेकर कार्य को लगभग डेढ वर्षो तक अवरूध रखा गया, जोकि निविदा एवं अनुबंध शर्तो के विपरित हैै। उन्होंने बताया कि इनके इस कृत्य के कारण इनका अनुबंध एवं कार्यादेश निरस्त किया जा रहा है। साथ ही इनकी अमानती राशि 15 हजार रूपये निगम कोष में राजसात किया जाता है।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि इसी प्रकार ठेकेदार श्री अभिनव साहू को वार्ड नं. 13 में 15.00 लाख रूपये की लागत से पी.सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण करने कार्यादेश जारी किया गया था, कार्यादेश अनुसार 6 माह में कार्य पूर्ण करना था, किन्तु इनके द्वारा स्थल पर आंशिक रूप से 4.13 लाख का कार्य कर शेष कार्य बंद कर दिया गया, कार्य बंद करने पर विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया, नोटिस उपरांत इनके द्वारा निर्माण समाग्री के बाजार दरों में वृद्धि होने का उल्लेख करते हुये कार्य में असमर्थता व्यक्त किया गया तथा निविदा क्लास 2 के अनुसार इनके द्वारा निर्धारित समयावधि तक 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण नही किया जा सका। इनके इस कृत्य पर देयक से काटी गयी सुरक्षा निधि की राशि रूपये 19536.00 निगम कोष में राजसात करते हुये अनुबंध एवं कार्यादेश निरस्त किया जाता है। इसके अलावा निविदा शर्तो के अनुसार अनुबंध की शेष राशि रूपये 693002.00 का 10 प्रतिशत राशि रूपये 69300.00 निगम कोष में जमा किया जाकर, इनके द्वारा जमा किये गये अतिरिक्त परफार्मेस गारंटी की राशि वापस की जाती है।

Sub editor

