IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार एवं संस्था के प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 1 दिसंबर 2022 को यूथ रेड क्रॉस, रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस का आयोजन किया गया, साथ ही विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. भारती साहू एवं डॉ. ऋतुजा चौधरी, शासकीय डेंटल कॉलेज राजनांदगांव ने विद्यार्थियों को एड्स रोग होने के कारण, परिणाम, लक्षण एवं एड्स रोग से बचने के उपाय से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान किए एवं उन्हें जागरूक किए। प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विश्व एड्स दिवस का आयोजन कब से और क्यों इसकी शुरुआत हुई, इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किये एवं बच्चों को एड्स रोग से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे तथा सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

व्याख्यान के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा शहर में लोगों को जागरूक करने के लिए एड्स जागरूकता रैली भी निकाली गई जो महाविद्यालय प्रांगण से शुरू होकर दुर्गा चौक, मानव मंदिर चौक और फव्वारा चौक होते हुए महाविद्यालय मे समापन हुआ। तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर में एड्स जागरूकता संबंधी नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर संजय देवांगन, संयोजक, यूथ रेड क्रॉस द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. वंदना मिश्रा, संयोजक,रेड रिबन क्लब, प्रो. संजय सप्तर्षी कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. प्रियंका सिंह, प्रो. करुणा रावटे, डॉ. अश्वनी शर्मा, प्रो. रागिनी पराते एवं उपस्थित 150 विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!