IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
मोहला/अ.चौकी/डोंगरगांव 29 नवम्बर 2022। वनांचल क्षेत्र मानपुर, मोहला, अम्बागढ़ चौकी एवं डोंगरगांव क्षेत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए वृहद स्तर पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में डोंगरगांव संभाग के अंतर्गत औंधी, मानपुर, खड़गांव, मोहला, गोटाटोला, वासड़ी, कौड़ीकसा, चौकी, बांधाबाजार, कुमरदा, गैंदाटोला, खुज्जी, डोंगरगांव शहर एवं ग्रामीण वितरण केन्द्रों में बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों के विच्छेदन की कार्यवाही करते हुए ऐसे 205 विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किये गये। इस अभियान में 647 बकायादार उपभोक्ताओं से 32 लाख 47 हजार रूपए की राशि का भुगतान भी प्राप्त किया गया। गौरतलब है कि पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को निर्धारित समयावधि पर बिजली बिल के भुगतान के लिए बिल वितरण की व्यवस्था कराई जाती है। उसके बाद बिजली बिल के देयको के भुगतान में विलंब होने पर कई दफा सूचना देने के बाद भी बिल नही पटाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन को विच्छेदित करने की कार्यवाही की जा रही है।

डोंगरगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री पी. सी. साहू ने बताया कि मोहला, अम्बागढ़ चौकी एवं डोेंगरगांव उपसंभाग स्तर पर सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारियों की गठित टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए 205उपभोक्ताओं के कनेक्शन जिन पर 13 लाख 98 हजार रूपए की राशि बकाया था, ऐसे बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन बकाया भुगतान नहीं किये जाने पर काट दिए गये हैं तथा 647 बकायादार उपभोक्ताओं से 32 लाख 47 हजार रूपए की राशि का भुगतान भी प्राप्त किया गया। इस अभियान के दौरान मीटर रीडिंग के लिए अनुबंधित मीटर रीडरों के द्वारा संपादित किये जा मीटर वाचन के कार्यो का भी निरीक्षण किया जा रहा है। ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगें। उन्होने बकायादार उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि विद्युत देयकों का भुगतान नियमित रूप से करें ताकि विच्छेदन की कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचा जा सके। बिजली बिल का नियमित भुगतान नहीं करने पर उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की हॉफ बिजली योजना का लाभ भी नही मिल पायेगा। क्योंकि बिजली का नियमित भुगतान नही होने से वे स्वतः अपात्र हो जायेंगें।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!