राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर के निर्देशन एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अंजना ठाकुर के मार्गदर्शन में राजनीति विज्ञान विभाग में वैल्यू एडेड कोर्स के अंतर्गत विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। विषय विशेषज्ञ शासकीय डी. बी. गर्ल्स महाविद्यालय, रायपुर से प्राध्यापक डॉ. सीमा खान की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
डा. खान ने मानव अधिकार की अवधारणा से अवगत कराते हुए कहा कि मानव अधिकारो का इतिहास काफी पुराना है तथा ये प्रकृति प्रदत्त है एवं सार्वभौम है बिना इन अधिकारों के व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास संभव नहीं है। इन अधिकारो की चर्चा एवं वृहत उल्लेख हमे संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा जारी किए गए मानव अधिकारो की सार्वभौम घोषणा में मिलता है जिसमे इन अधिकारो को सूचीबद्ध किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि मानव अधिकारो के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कानून बनाए गए हैं परंतु इन अधिकारो का हनन भी होता रहा है जिसे रोकने के लिए लोगो को मानव अधिकार के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।
इस अवसर पर विभाग के नव आगंतुक सहायक प्राध्यापक डॉ. राजकुमार बंजारे ने विषय विशेषज्ञ का स्वागत किया एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। उक्त कार्यक्रम में एम. ए. पूर्व एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के साथ स्नातक स्तर के विद्यार्थी भी बडी संख्या में मौजूद रहे।

Sub editor

