पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी राजनांदगांव के कार्यपालन अभियंता श्री अलोक कुमार दुबे ने बताया कि घुमका में आयोजित विद्युत समस्या निवारण षिविर में कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 10 आवेदन पत्रों सें संबंधित विशयों का निराकरण किया गया। षेश 10 आवेदन 11 के.व्ही. लाइन एवं एलटी लाइन षिफ्टिंग से संबंधित होने के कारण अग्रिम कार्यवाही हेतु लंबित रखी गई है। इस अवसर पर उपस्थितजनों को बिजली बिल हॉफ योजना, कृशक जीवन ज्योति योजना एवं मोर बिजली ऐप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई एवं समस्त उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि मीटर रीडर द्वारा स्पॉट बिलिंग मषीन से रीडिंग दर्ज कर बिल देते समय बिल में दर्ज रीडिंग और मीटर में दर्ज रीडिंग का मिलान कर ले, यदि जारी रीडिंग बिल मेे अंतर हो तो तत्काल रीडर या अधिकारी को इसकी सूचना दें। मीटर रीडर या किसी अन्य व्यक्ति के प्रलोभन में आकर रीडिंग कम न लिखवायें। जो मीटर में दर्ज हो उसी रीडिंग के आधार पर बिल बनवायें। उन्होने कहा कि घर के अन्दर स्थापित विद्युत मीटर को बाहर की ओेर लगवायें, जिससे नियमित रीडिंग हो सके। घर या प्रतिश्ठान में विद्यमान वायरिंग, उपयुक्त साईज व गुणवत्ता वाले वायर तथा आर्थिंग को अधिकृत इलेक्ट्रीषियन से चेेक करायें।

Sub editor

