IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। 01 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण दिवस के अवसर पर आज छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा राजनांदगांव शहर स्थित जय स्तम्भ चौक के समीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष श्री मनीष देवांगन ने बताया कि राज्य निर्माण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में आज छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना पुष्प अर्पण करते हुए राजकिय गीत अरपा पैरी के धार गीत के साथ किया गया साथ ही आने जाने वाले राहगीरों में बिस्किट वितरण भी किया गया। आज छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण दिवस के इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश महामंत्री श्री भूषण लाल साहू जी उपस्थित हुए।

प्रदेश महामंत्री श्री भूषण लाल साहू जी ने बताया कि छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना लगातार छत्तीसगढ़ , छत्तीसगढ़ी व छत्तीसगढ़ियों के लिए कार्य कर रही है इसी क्रम में आज राजनांदगांव में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे लोगो को संगठन की उद्देश्य पर्ची भेंट के रूप में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम उपरान्त छत्तीसगढ़ी अस्मिता की रक्षा करते हुए 01 माह से ज्यादा जेल यात्रा करने वाले जेल यात्री श्री सुभाष साहू का सम्मान श्री मनीष देवांगन द्वारा पुष्प हार माला पहना कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश आईटी सेल प्रभारी श्री देवेंद्र नेताम, छत्तीसगढ़िया छात्र क्रान्ति सेना के जिला अध्यक्ष श्री त्रिलोक निर्मलकर, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना राजनांदगांव के आईटी सेल प्रमुख महेश साहू, कंहारपुरी अध्यक्ष पिंटू साहू, ग्राम कंकेतरा अध्यक्ष कमलेश साहू, प्रवीण बघेल, विजय साहू, चेतन साहू, मुकेश छेदैया, वेताल यादव, खुमान साहू, करण साहू, मयंक, राजनांदगांव पेटी ग्रूप के श्रमिक ठेकेदार, गोल बाजार सब्जी विक्रेता व श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!