IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
  • ग्राम पंचायत भाटागांव और गठुला में किसानों के खेत में पहुंचकर फसल कटाई प्रयोग का किया आकलन

राजनांदगांव 02 नवम्बर 2022। दुर्ग संभागायुक्त श्री महादेव कावरे और कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। संभागायुक्त श्री कावरे और कलेक्टर ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत भाटागांव के किसान श्री सालिकराम साहू और ग्राम पंचायत गठुला के किसान श्री फगन लाल साहू के खेत में पहुंचकर फसल कटाई प्रयोग से रूबरू हुए। भाटागांव में राजस्व विभाग द्वारा व ग्राम पंचायत गठुला में कृषि विभाग द्वारा फसल कटाई प्रयोग का कार्य किया जा रहा है। फसल कटाई प्रयोग का मुख्य उद्देश्य किसानों के खेतों में फसल उत्पादन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और प्राकृतिक आपदा व बेमौसम हुई फसल क्षति के लिए किसानों को क्षतिपूर्ति प्रदाय किया जाता है। उल्लेखनीय है कि जिले में फसल उत्पादन का वास्तविक आकलन करने के लिए फसल कटाई प्रयोग किया जा रहा है। इस संबंध में आज दुर्ग संभागायुक्त श्री महादेव कावरे और कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि व राजस्व विभाग के द्वारा किए जा रहे फसल कटाई प्रयोग का मुआयना किया। अधिकारियों ने फसल कटाई प्रयोग से रूबरू होकर किसानों को खेतों में फसल की वास्तविक स्थिति का आकलन किया। अधिकारियों ने खेत में पहुंचकर 5 गुणा 5 मीटर में रस्सी से माप कर फसल कटाई प्रयोग अपने समक्ष कराया। फसल कटाई प्रयोग क्रमानुसार खसरा में संपन्न कराने के लिए रेंडम नंबर प्रत्येक ग्राम पंचायत को प्रदान किया जाता है। ग्राम पंचायतों के लिए अधिसूचित फसलों का रेंडम नंबर आवंटित करने हेतु वेबसाइट बनाया गया है। इस दौरान संभागायुक्त श्री कावरे ने संबंधित किसानों से बात कर उनके फसल की स्थिति को जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि फसल कटाई प्रयोग पारदर्शिता पूर्वक और सही ढंग से करें। जिससे किसानों को वास्तविक लाभ और शासन की योजना का लाभ मिल सके। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, एसडीएम श्री अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!