IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
  •  संबंध में नोडल अधिकारियों की बैठक
  • नोडल अधिकारियों की देखरेख में होगी धान खरीदी, गड़बड़ी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

राजनांदगांव 02 नवम्बर 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज जिले में धान खरीदी के संबंध में धान उपार्जन केंद्रों के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना है। धान खरीदी के लिए यदि कहीं कोई कमी या अव्यवस्था हो, तो इसे तत्काल दुरूस्त करते हुए धान खरीदी के लिए व्यापक तैयारियां करते हुए धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येक धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर को प्रभारी प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। जिसकी देखरेख में धान की खरीदी होनी है। उन्होंने नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि डाटा एंट्री ऑपरेटर के साथ सकारात्मक सहयोग करें और सुचारू रूप से धान खरीदी की व्यवस्था में अपना योगदान दें। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी दशा में धान खरीदी में बाधा उत्पन्न ना हो, इसके लिए व्यापक तैयारियां करें और सुचारू रूप से धान खरीदी के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि धान खरीदी के कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। धान खरीदी के कार्य में गड़बड़ी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से कहा कि वह अपने-अपने अनुभाग के अंतर्गत एक व्हाट्सएप गु्रप बनाकर धान खरीदी केंद्र में पैनी नजर रखें और सतत मॉनिटरिंग करें। प्रत्येक सप्ताह शनिवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा धान खरीदी की व्यवस्था, खरीदे गए धान की मॉनिटरिंग करेंगे। कलेक्टर ने सख्ती से कहा कि प्रत्येक उपार्जन केंद्रों में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित रहे और गंदगी किसी भी दशा में ना रहे। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों में अलग से फड़ बनाने की आवश्यकता हो वहां शीघ्र ही फड़ का निर्माण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। अभी धान की आवक में कमी है। आने वाले समय में धान की आवक बढ़ेगी, इसे ध्यान में रखते हुए आपकी जिम्मेदारी और महत्व और बढ़ जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी के साथ धान खरीदी के कार्य में अपना योगदान देें। कलेक्टर ने दो दिन के भीतर काटे गए टोकन और खरीदे गए धान की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि जिन किसानों को धान खरीदी के लिए उपार्जन केंद्र में बुलाया गया है, उससे धान की खरीदी उसी दिन हो जाए, किसी भी दशा में कोई भी किसान बिना धान बेचे, वापस ना हो इसका विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर एसडीएम श्री अरूण वर्मा, जिला खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!