राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.के.एल.टांडेकर के निर्देशन एवं रसयान शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो.यूनुस रज़ा बेग के मार्गदर्शन में “गणित व भौतिकी, रसायनज्ञ” विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। जिसमें विषय विशेषज्ञ के रूप में शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह, सहायक प्राध्यापक, रेणुका सिन्हा उपस्थित रही।सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष द्वारा श्रीमती सिन्हा की स्वागत कर किया।
श्रीमती सिन्हा ने रसायनज्ञों के लिए गणित के मूलभूत सिद्धान्तों, सूत्रों, वेक्टर, मैट्रिक्स, सारिणीक, अवकलन, समाकलन, निम्निष्ठ व उच्चीष्ठ से जुड़े प्रश्नों को हल जानकारी दी। वहीं रूढ़ यांत्रिकी के दोषों को समझाते हुए क्वाण्टम यांत्रिकी के उदय तथा रसायन में इसके अनुप्रयोगों को उदाहरण सहित समझाया। एवं विद्यार्थी जीवन मे लक्ष्य हासिल करने हेतु समय का सदुपयोग, विपरीत परिस्थितयों में कड़ी मेहनत करने हेतु प्रेरित किया। व्याख्यान से एम.एससी.रसायन के समस्त छात्र लाभान्वित हुए। व्याख्यान में विभाग के समस्त प्राध्यापक व अतिथि व्याख्याता उपस्थित थे।

Sub editor