- ऑनलाईन पंजीयन 5 अगस्त 2022 से 3 सितम्बर 2022 तक
राजनांदगांव 20 अक्टूबर 2022। भारतीय थलसेना द्वारा छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर की भर्ती रैली का आयोजन रायपुर में किया जा रहा है। भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को थलसेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in में ऑनलाईन पंजीयन व आवेदन करना अनिवार्य है। ऑनलाईन पंजीयन की प्रक्रिया 5 अगस्त 2022 से 3 सितम्बर 2022 तक ही किया जा सकता है। ऑनलाईन पंजीयन करने के पश्चात् प्रवेश पत्र, रैली स्थान की जानकारी, समय पंजीकृत ई-मेल में 1-5 नवम्बर 2022 तक भेजा जाएगा।

Sub editor