IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। सुप्रसिद्ध आसू कवि गोपालदास नीरज की स्मृति में छत्तीसगढ़ काव्य महोत्सव का आयोजन राजधानी रायपुर के वृंदावन हाल में किया गया। आयोजन में शहर के दिग्विजय महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक (वनस्पति शास्त्र) डॉ.सोनल मिश्रा को “छत्तीसगढ़ महिला रत्न सम्मान” प्रदान कर विभूषित किया गया।

राजधानी रायपुर के वृंदावन हाल में 11 सितंबर रविवार को देश के जाने – माने कवि गोपालदास नीरज की स्मृति में आयोजित छत्तीसगढ़ काव्य महोत्सव का आयोजन साहित्यकारों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। विश्व हिंदी रचनाकार मंच द्वारा प्रकाशित विशेषांक में प्रकाशित कविता की श्रेष्ठता ने डॉक्टर सोनल को सम्मान का हकदार बना दिया। आयोजन के दौरान भी काव्य पाठ कराया गया, जिसमें सोनल के काव्य पाठ की सराहना मुक्त कंठ से की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से विश्व हिंदी रचनाकार मंच के संस्थापक अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर, नई दिल्ली उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!