राजनांदगांव 30 अगस्त 2022। राष्ट्रीय खेल दिवस एवं मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने जिला व्हालीबाल संघ द्वारा आयोजित एक दिवसीय व्हालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सहायक संचालक खेल विभाग श्री ए एक्का एवं श्री हेमप्रकाश नायक के मार्गदर्शन में जिला व्हालीबाल संघ द्वारा एक दिवसीय व्हालीबाल प्रतियोगिता स्टेट स्कूल मैदान में सम्पन्न की गई। इस प्रतियोगिता में सीनियर,जूनियर व मिनी तीनों वर्ग का प्रतियोगिता कराया गया जिसमें डोंगरगांव, कोकपुर, बघनदी, छुरिया व राजनांदगांव से स्वास्तिक क्लब, जिला पुलिस बल, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र राजनांदगांव की टीम ने भाग लिया था।
प्रतियोगिता में जिसमे जूनियर वर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग ने दूसरा स्थान तथा मिनी बालक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त टीम को 5000 रूपए व ट्राफी तथा दूसरा स्थान प्राप्त टीम को 3000 रूपए व ट्राफी तथा तीसरा स्थान प्राप्त टीम को 1000 रूपए व ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्टीय व्हालीबाल खिलाड़ी रेखा पदम, सचिव जिला व्हालीबाल संघ आबिद बेग, गुरजिंदर ग्रेवाल, उषा चटर्जी, शरद युनुष, बाबा बेंजामिन, ममता गुप्ता, सुनीता सोनी, श्री दिलीप हत्तेवार, तुलसी सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक व्हालीबाल कोच संध्या पदम ने किया।

Sub editor