IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव।  नगर पालिक निगम की सामान्य सभा की बैठक 25 अगस्त 2022 गुरूवार को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से नगर निगम के सभागृह मेें आहुत की गई है। बैठक में नगर विकास से संबंधित 17 विषयों पर विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया जायेगा।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक के प्रारंभ में लोक सेवा केन्द्र से आनलाईन प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन की स्वीकृति एवं अनुमोदन के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जाएगा तथा चौक चौराहो एवं वार्डो के नामकरण के तहत मेडिकल कालेज वार्ड का नामकरण पं. काशीनाथ बाजपेयी के नाम पर किये जाने, रेल्वे स्टेशन चौक (श्री मनसुखलाल प्रागजी भाई रायचा की दुकान के सामने) का नामकरण श्री जलाराम के नाम से किये जाने, बजरंगपुर नवागांव शासकीय हाई स्कूल का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री दशरथ लाल चौबे के नाम पर किये जाने, सिंधी कालोनी प्राथमिक शाला का नाम वीर शहीद हेमू कालाणी प्राथमिक शाला के नाम पर किये जाने, पावर हाउस रोड मठपारा रोड का नामकरण भगवान श्री परशुराम मार्ग एवं अग्रवाल ट्रांसपोर्ट के सामने स्थित नजूल भूमि को भगवान श्री परशुराम उद्यान के नाम से किये जाने एवं गढ़ कलेवा फुड जोन का नामकरण छत्रपति शिवाजी पार्क किये जाने एवं शिवाजी की मूर्ति स्थापना के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जायेगा।
निगम अध्यक्ष श्री धकेता ने बताया कि आनंद वाटिका गार्डन को विवाह समारोह एवं पार्टी के लिये दिये जाने शुल्क निर्धारण करने तथा योग भवन डोम को विवाह समारोह एवं पार्टी के लिये दिये जाने शुल्क निर्धारण करने चर्चा उपरांत निर्णय लिया जायेगा। साथ ही सर्वेश्वरदास स्कूल के समाने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर व्यवसाय कर रहे व्यवसायियों को फ्लाई ओव्हर के नीचे व्यवस्थापन किये जाने एवं किराया निर्धारण किये जाने तथा यातायात नगर के भूखण्ड का किराया पुनः निर्धारण किये जाने और मोतीपुर खेल मैदान व्यावसायिक परिसर की दुकानों की पुनः किराया निर्धारण किये जाने के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जायेगा। इसके अलावा अन्य पिछडा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के सर्वेक्षण तथा डाटा संग्रहण एवं जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाये जाने प्राप्त आवेदनों के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जायेगा।
अध्यक्ष श्री धकेता ने बताया कि गंज मंडी शॉपिंग काम्पलेक्स (पुराना शराब दुकान) की 45 दुकानों एवं एक ए.टी.एम. किराये पर दिये जाने की स्वीकृति के संबंध में निर्णय लिया जायेगा तथा गुडाखुलाईन स्थित आयुर्वेदिक औषधालय के स्थान पर डी.एफ.बी.टी. से व्यवसायिक परिसर निर्माण किये जाने के अलावा बुढासागर रानीसागर की जॉच के संबंध में जनप्रतिनिधियों की समिति द्वारा प्राप्त रिपोर्ट पर अंतिम निर्णय के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने सामान्य सभा की बैठक में महापौर सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों,पार्षदों,नामांकित पार्षदों व पत्रकारों,जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों कर्मचारियों से उपस्थिति की अपील की है।

You missed

error: Content is protected !!