IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 10 अगस्त से 6 सितम्बर 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 22 अगस्त को लालबहादुर शास्त्री वार्ड नं. 18 व वर्धमान नगर वार्ड नं. 19 के लिये आनंद विहार कालोनी के सामुदायिक भवन गली नं. 05 मेे, स्टेडियम वार्ड नं. 23 के लिये पार्षद कार्यालय स्टेडियम रोड में एवं कौरिनभाठा वार्ड नं. 44 व रामकृष्ण वार्ड नं. 45 के लिये सतनाम धर्मशाला कौरिनभाठा में, 23 अगस्त को मोहारा वार्ड नं. 47 के लिये पार्षद कार्यालय मोहारा में व शिवनाथ वार्ड नं. 51 के लिये सामुदायिक भवन हरदी मेें एवं 24 अगस्त को मोहड़ वार्ड नं. 49 के लिये पार्षद कार्यालय मोहड़ में तथा रानी जोतकुंवर वार्ड नं. 50 के लिये सार्वजनिक मंच गौठान सिंगदई में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

You missed

error: Content is protected !!