राजनांदगांव 18 अगस्त 2022। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री डोमन सिंह के आदेशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव द्वारा विचाराधीन बंदी मोहित पटेल के मृत्यु के संबंध में जांच किया जा रहा है। विचाराधीन बंदी मोहित पटेल निवासी शांति नगर गली नंबर 1 शीतला मंदिर के पास थाना चौकी चिखली जिला राजनांदगांव के उपचार के दौरान मृत्यु के दण्डाधिकारी जांच अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोई दावा-आपत्ति हो तो एक सप्ताह के भीतर न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

Sub editor

