IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 18 अगस्त 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज सद्भावना दिवस पर कलेक्टोरेट परिसर में जिला कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। अधिकारियों-कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक, एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा ली। हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की प्रतिज्ञा ली गई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा सहित जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!