IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 8 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फैहराने महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर नगर पालिक निगम राजनांदगांव के अंतर्गत संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों द्वारा “हर घर झंडा” “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली मेें विभिन्न स्व सहायता समूहों की 70 से अधिक महिलाओ ने हिस्सा लिया व नगर निगम से रैली निकल कर शहर के मुख्य मार्गो जय स्तम्भ चौक, मानव मंदिर से गुरुद्वारा चौक से इमाम चौक तक नारे लगाकर लोगो को झंडा लगाने हेतु जागरूक किया गया एवं सभी महिलाओं ने अपने स्वयं के घरो पर झंडा फहराने का संकल्प भी लिया।
उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव देश व प्रदेश में मनाने शासन द्वारा निर्देश दिये गये है जिसके तहत हर घर झंडा फहराकर लोगों में देश प्रेम की भावना जगाना है। इस संबंध में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख एवं आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने  आजादी का अमृत महोत्सव तहत हर घर झंडा फहराने लोगो को जागरूक करने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के सामुदायिक संगठकों को निर्देश दिये थे, उन्होने कहा था कि महिला स्व सहायता समूह के द्वारा झंडा का निर्माण किया जा रहा है, आप सब महिला स्व सहायता समूह के साथ घर घर जाकर हर घर झंडा लगाने प्रेरित कर देश प्रेम की भावना जगावे। निर्देश के अनुक्रम में आज राष्ट्रीय आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह की 70 दीदियो ने नगर निगम से रैली निकालकर शहर भ्रमण कर झंडा लगाने प्रेरित किये। रैली में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय आजीविका मिशन के सामुदायिक संगथको व मिशन प्रभारियो ने भी भाग लिया।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!