राजनांदगांव। डॉ बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा स्थापित भारतीय बौद्ध महासभा के राजनांदगांव ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद पर समाज के युवा कार्यकर्ता नागेश बोरकर की नियुक्ति की गई है। भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबोधी पाटिल द्वारा एवं प्रदेश अध्यक्ष बी एस जागृत और जिला अध्यक्ष रामेश्वर रामटेके की अनुशंसा पर की गई है। बोरकर को संस्था द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के मनसानुसार राजनांदगांव जिले के ग्रामीण अंचल में भारतीय बौद्ध महासभा को नियमित एवं गतिशील बनाना है साथ ही बौद्ध धम्म के प्रचार प्रसार को गति प्रदान करना है। शीघ्र ही नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा ग्रामीण क्षेत्र का जनसंपर्क दौरा कर भारतीय बौद्ध महासभा का जिला बौद्ध सम्मेलन कराया जाएगा। अध्यक्ष बनने पर बौद्ध समाज के वरिष्ठ जन कन्हैया लाल खोब्रागडे, मानिक घोडेसवार, युगल किशोर सोनटके, देवपाल रामटेके, डिम्पल चौरे, वंदना मेश्राम, महेंद्र लेंझारे, दीपक धमगाये, रामकुमार मेश्राम, राजेन्द्र मेश्राम, राजेन्द्र रंगारी, बेनीराम बोरकर, विनोद खोब्रागडे, जोगिराव खोब्रागडे, शिशुपाल मेश्राम समेत समाज के लोगो ने बधाई दी।

Sub editor