दिग्विजय महाविद्यालय के एन.सी.सी. विभाग द्वारा जयंती पर याद किये गये चन्द्रशेखर आजाद
राजनांदगांव। एन.सी.सी कैडेट्स द्वारा सेवा दान शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के प्राचार्य डॉ केएल टांडेकर के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से एनसीसी विभाग द्वारा देश के महान शहीद चंद्रशेखर आजाद के जन्म दिवस के अवसर पर राजनांदगांव के दृष्टिबाधित तथा अस्तिबाधित बच्चों के रहवासी संस्था अभिलाषा में जाकर दिव्यांग बच्चों से मुलाकात कर फल और मिठाई का वितरण का सेवा कार्य किया गया इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी हिरेंद्र बहादुर ठाकुर ने एनसीसी कैडेट्स को बतलाया कि एनसीसी कैडेट के अनिवार्य गुणों में केवल साहसी नहीं वरन करना का मूल्य भी होना चाहिए किसी भी प्रकार की सेवा में हमें मानवता के उच्च आदर्श की ओर ले जाती है संस्था के प्रमुख संचालक श्री दिलीप भाई ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्था निस्वार्थ सेवा करने वाले व्यक्तियों के अनुदान पर संचालित हो रही है इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक एनसीसी कैडेट्स तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक नेवल ऑफिसर विकास कांडे प्रोफेसर हेमंत नंदा गोरी प्रोफेसर मंजरी सिंह प्रोफेसर एच एस अलरेजा प्रोफेसर संजय सप्तर्षी प्रोफेसर नूतन देवांगन प्रोफेसर संजय देवांगन उपस्थित रहे।

Sub editor

