IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

20 करोड़ 56 लाख रूपये की लागत से बनेंगें नये सबस्टेशन अब जिले के 166 गांवों के किसानों एवं उपभोक्ताओं को मिलेगा इसका लाभ

राजनांदगांव जिलें में 09 नये 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्रों की मिली स्वीकृति जिले के अरसीटोला, चारभांटा, पटेवा, बम्हनी, सीतागांव, वासड़ी, आलीवारा, खुड़मुड़ी एवं धोधा में 20 करोड़ 56 लाख रूपये की लागत से बनेंगें नये सबस्टेशन 

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अन्तर्गत राजनांदगांव जिले के ग्रामीण अंचलों में समुचित वोल्टेज पर निर्बाध व गुणावत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्त करने के उद्देश से 09 नग नये 33/11 के.व्ही. विद्युत सबस्टेशनों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। विद्युत विकास के कार्याे के लिए कंपनी प्रबंधन द्वारा 20 करोड़ 56 लाख रूपये की लागत से अरसीटोला, चारभांटा, पटेवा, बम्हनी, सीतागांव, वासड़ी, आलीवारा, खुड़मुड़ी एवं धोधा में नये विद्युत सबस्टेशनों की स्वीकृति दी गई है।

राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभिंयता श्री टी.के. मेश्राम ने बताया कि राजनांदगांव जिले के ग्राम अरसीटोला, चारभांटा, पटेवा, बम्हनी, सीतागांव, वासड़ी, आलीवारा, खुड़मुड़ी एवं धोधा में 20 करोड़ 56 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले इन उपकेन्द्रों हेतु कुल 71 कि.मी. 33 के.व्ही. एवं 32.95 कि.मी. 11 के.व्ही. की नई लाइनें, कुल 09 नग 3.15 एम.व्ही.ए. का पॉवर ट्रांसफार्मरों को स्थापित किया जायेगा। उन्होने बताया कि ग्राम अरसीटोला, चारभांटा, पटेवा, एवं बम्हनी में नये 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्रों के निर्माण कार्य प्रांरभ भी हो चुके हैं। ग्राम अरसीटोला, चारभांटा, पटेवा, बम्हनी, सीतागांव, वासड़ी, आलीवारा, खुड़मुड़ी एवं धोधा में नये 33/11 के.व्ही. विद्युत सबस्टेेशनों के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से इन अंचलों के कुल 166 गांवो के किसानों तथा उपभोक्ताओं को समुचित वोल्टेज पर निर्बाध व गुणावत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!