IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने श्रमदान कर कार्यालय की साफ-सफाई की…प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक शासकीय कार्यालय की साफ-सफाई की जाएगी

  • कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी कार्यालयों, परिसर, सर्किट हाउस में साफ-सफाई का कार्य किया गया
  • जिले भर के सभी शासकीय कार्यालयों की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर की गई

राजनांदगांव 16 जुलाई 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज श्रमदान कर कार्यालय की साफ-सफाई की। कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी कार्यालयों, परिसर, सर्किट हाउस में साफ-सफाई का कार्य किया गया। उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर के सभी कार्यालय का निरीक्षण किया एवं गार्डन के झाडिय़ों काटने व हटाने के निर्देश दिए। शौचालय की साफ-सफाई कराने के लिए नाजीर को निर्देश दिए। गौरतलब है कि प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक शासकीय कार्यालय की साफ-सफाई की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सभी विभाग प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी को सफाई अभियान में शामिल होने के लिए प्र्रेरित करें। सफाई अभियान अंतर्गत रिकार्ड व्यवस्थित रखना है। आज कलेक्टोरेट सहित जिला पंचायत, नगर निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, संयुक्त जिला कार्यालय भवन, वन विभाग कार्यालय, जिला आयुर्वेद अधिकारी, जनसंपर्क कार्यालय, समस्त एसडीएम कार्यालय, जिले भर के सभी शासकीय कार्यालयों में साफ-सफाई युद्ध स्तर पर की गई।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!