IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/छुरिया। मामले का विवरण इस प्रकार है प्रार्थी बबलु कुमार झा पिता उपेन्द्र झा उम्र 35 साल साकिन खेतराजपूत थाना एैठापल्ली जिला सम्बलपुर हाल शहीद चौक गली नंबर 05 ममता नगर राजनांदगांव द्वारा दिनांक 01.10.2021 को लिखित शिकायत आवेदन पेश किया कि क्रेडिट सहायक भुनेष्वर कुमार ओटी जो स्थानीय स्पंदना स्फूर्ति फायनेंशियल लिमिटेड कंपनी शाखा छुरिया में ग्राहकों से लोन की रकम की वसूली कार्य करने हेतु नियुक्त था जो शहरी एवं ग्रामीण महिलाओं के समूहों को जो बैंक से ऋण देती है उसे संबंधित बैंक में वसूली की गई राशि भुनेश्वर कुमार ओटी द्वारा 32777/- रूपये बैंक में जमा नहीं किया गया जिसकी जानकारी बैंक ऑडिटर से ज्ञात हुआ उक्त शिकायत आवेदन पर अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अप0 क्र0 250/21 धारा 406,409,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।
आरोपी भुनेष्वर कुमार ओटी पिता संजय कुमार ओटी उम्र 27 साल साकिन खरतुली थाना अर्जुनी जिला धमतरी अपने सकूनत से घटना समय से फरार था जिसे लगातार पता तलाश किया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्णा पटेल के मार्गदर्शन प्राप्त कर आरोपी के मोबाईल नंबर का सायबर सेल के माध्यम से कॉल डिटेल एवं टॉवर लोकेशन प्राप्त किया गया जो कभी गुजरात में, कभी वर्धा(महाराष्ट्र) में लोकेशन दिखा रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद दिनांक 15.07.2022 को आरोपी के मोबाईल नंबर का टॉवर लोकेशन उसके निवास स्थान ग्राम खरतुली जिला धमतरी दिखाने पर थाना प्रभारी छुरिया श्री राम अवतार ध्रुव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु उसके निवास स्थान धमतरी रवाना किया गया। आरोपी भुनेश्वर कुमार ओटी अपने सकूनत ग्राम खरतुली थाना अर्जुनी जिला धमतरी में उपस्थित मिला जिसे छुरिया पुलिस द्वारा सकुशल थाना लाया गया एवं विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 16.07.2022 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राम अवतार ध्रुव, सउनि बी0 एल0 सिन्हा, आर0 1443 भानूप्रताप वर्मा, आर0 1683 असवन वर्मा एवं सायबर सेल टीम राजनांदगांव की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!