IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जिला परिवहन कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस शिविर 27 जून को

कवर्धा। राज्य में परिवहन मंत्री व कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर के मंशानुसार एवं कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला परिहन कार्यालय में 27 जून सोमवार को सुबह 11 बजे से लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला परिवहन अधिकारी मोहन लाल साहू ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस शिविर में आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज निवास प्रमाण पत्र, आधारकार्ड, जन्मप्रमाण पत्र के लिए पेनकार्ड, मार्कशीट लेकर उपस्थित होना होगा। आवेदन लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें निर्धारित शुल्क मोटर सायकल के लिए 205 रूपए, लोक सेवा केन्द्र का शुल्क एवं मोटर सायकल कार के लिए 355 रूपए प्लस लोक सेवा केन्द्र का शुल्क देना होगा। अतः इच्छुक आवेदन दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते है।

error: Content is protected !!