कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी: पिछले 24 घंटों में भारत में 43,733 नये मामले दर्ज हुये
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 36.13 करोड़ डोज लगाई गई हैं।
पिछले 24 घंटों में भारत में 43,733 नये मामले दर्ज हुये।
भारत में सक्रिय मामले कम होकर 4,59,920 तक पहुंचे।
कुल मामलों में सक्रिय मामले 1.5 प्रतिशत हैं।
अब तक पूरे देश में कुल 2,97,99,534 मरीज स्वस्थ हुये।
पिछले 24 घंटों के दौरान 47,240 मरीज स्वस्थ हुये।
पिछले लगातार 55वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।
रिकवरी दर बढ़कर 97.18 प्रतिशत पहुंची।
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 2.39 प्रतिशत है।
दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.29 प्रतिशत है, जो लगातार 16वें दिन तीन प्रतिशत से कम पर कायम है।
जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 42.33 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

B.J.M.C.
Chief Editor
Mo. No. 9752886730