IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*नेवारी सेवा सहकारी समिति में पदोन्नति को लेकर विवाद, नियमों के उल्लंघन का आरोप, नियमानुसार कार्रवाई की मांग*

कवर्धा XReporter News।। सेवा सहकारी समिति मर्या. नेवारी में लेखापाल पद पर पदोन्नति को लेकर विवाद सामने आया है। समिति के लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों ने प्रबंधक और अध्यक्ष पर मिलीभगत कर नियमों के विरुद्ध अध्यक्ष के रिश्तेदार को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कर्मचारियों ने उपयुक्त अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर जांच एवं नियमसम्मत कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार समिति में 20–25 वर्षों से विक्रेता/लिपिक के पद पर कार्यरत कर्मचारी पदोन्नति की प्रतीक्षा में हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनके कार्यकाल में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता नहीं पाई गई है, इसके बावजूद वरिष्ठता की अनदेखी की जा रही है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि पंजीयक, सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ के आदेश क्रमांक /साख-2/सी.सी.बी./2018/643, नया रायपुर, दिनांक 27.01.2018 के तहत पारित निर्णय (बिंदु 10.6) के अनुसार लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर को योग्यता एवं नियमों के अधीन लेखापाल/सहायक समिति प्रबंधक पद पर पदोन्नत करने का प्रावधान है। कर्मचारियों का आरोप है कि उक्त प्रावधानों की अनदेखी कर अध्यक्ष के रिश्तेदार, जो वर्तमान में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं, को लेखापाल पद पर पदोन्नत करने की तैयारी की जा रही है, जबकि वरिष्ठ कर्मचारियों को दरकिनार किया जा रहा है।

*सहकारी सोसायटी के पदोन्नति नियम की कापी*

शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि सहकारी समिति अधिनियम एवं पंजीयक के जारी आदेशों के अनुरूप वरिष्ठता, योग्यता एवं सेवा अवधि को आधार बनाकर ही पदोन्नति की जाए तथा नियमों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की नियुक्ति/पदोन्नति पर तत्काल रोक लगाई जाए।

कर्मचारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा वरिष्ठ कर्मचारी को नियमसम्मत पदोन्नति देने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है।

error: Content is protected !!