IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 30 मई 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने सहारा इंडिया कंपनी से प्राप्त 15 करोड़ रूपए राजनांदगांव जिले के निवेशकों को लौटाए जाने के लिए तीन सदस्यीय अधिकारियों की समिति का गठन किया है। समिति में अपर कलेक्टर अध्यक्ष तथा जिला कोषालय अधिकारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सदस्य बनाए गए हैं। समिति द्वारा कंपनी के प्रतिनिधियों से जिले के निवेशकों की सूची प्राप्त की जा रही है। साथ ही प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया जा रहा है। सूची तैयार होने पर सूची का प्रकाशन कर निवेशकों से दावा-आपत्ति ली जायेगी। तदोपरान्त निवेशकों के दस्तावेजों का सत्यापन पश्चात् भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!