IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/डोंगरगढ़। अवैध शराब पर अकुंश लगाने हेतु चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत, दिनांक 26.05.22 को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल को मुखबीर से सूचना मिली की बसेरा होटल के संचालक राजा भाटिया पिता सरदार मनजीत सिंह भाटिया के द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्रय कर रहा है, कि सूचना तस्दीक हेतु तत्कालीन प्रभारी अधिकारी सउनि धन्ना लाल सिन्हा के द्वारा हमराह स्टाप एवं डीएसपी नासिर बाठी एवं उनकी टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया । रेड कार्यवाही के दौरान आरोपियो को शराब विक्रय करते रंगे हाथो पकड़ा गया एंव आरोपियो की घर की तालाशी लेने पर उसके घर में छुपा कर रखे कुल 11 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती 64000/रू को जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 407/22 एंव 408/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गयी।

उक्त कार्यवाही में सउनि० धन्ना लाल सिन्हा, सउनि रामकृष्ण अनंत, प्र0आर0 501
अजीत टोप्पो, आर. 965 वीरबहादुर, आर.1420 परस ध्रुव आर. 1480 मनोज हरमुख, आर.985 चन्द्र प्रताप सिंह, आर. 851 अर्जुन अजगल्ले की सक्रिय भूमिका रही।

आरोपी
1- राजा भाटिया पिता सरदार मनजीत सिंह भाटिया उम्र 33 साल निवासी बुधवारीपारा डोगरगढ़
2 – भुपेन्द्रर सिंह पिता स्व हरजीत सिंह उम्र 39 साल निवासी बुधवारीपार डोगरगढ़

You missed

error: Content is protected !!