IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। साइकिल पर सवार होकर मजदूरी करने राजनांदगांव आ रहे तीन ग्रामीण नेशनल हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए। भारी वाहन की चपेट में आने से एक नाबालिक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरे को मामूली चोट आई है।
जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह ग्राम किरगी निवासी 16 वर्षीय परमेश्वर साइकिल पर सवार होकर राजनंदगांव आ रहा था। उसके साथ दूसरी साइकिल पर सवार मोहित (36) निवासी बाकल और एक अन्य साथी भी राजनांदगांव आ रहे थे। तभी रास्ते में पेंड्री के पास नेशनल हाईवे पर तेज गति से दौड़ रहे भारी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। इस हादसे में गंभीर चोट आने की वजह से परमेश्वर की मौत हो गई। जबकि मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य साथी को भी चोट आई है। सूचना पर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

error: Content is protected !!