IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। तुमड़ीबोड़ चौकी के अंतर्गत ग्राम दीवानभेड़ी में गांव की एक महिला को उसके चचेरे द्वारा लाठी से पीट पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। दिन दहाड़े हुए इस हत्याकांड से ग्रामीणों में काफी भय का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त घटना के समय मृतक महिला लताबाई साहू पति नवीन साहू 29 वर्ष के घर के सामने उसके चचेरे भाई को लाठी से पीटते व् वहां से भागते देखा गया था। ग्रामीणों के अनुसार उक्त युवक मानसिक रूप से बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका लता बाई साहू सुबह करीब 10.15 बजे अपने घर में अकेली थी और उसका पति काम के लिए निकल गया था और उसके तीनो बच्चे दीक्षा साहू 8 वर्ष, कृष्णा 5 वर्ष एवं शिवन्या साहू 2 वर्ष। गांव में ही अन्यत्र खेलने चले गए थे। इस दौरान आरोपी घनश्याम साहू पिता अंकालू राम वहां पहुंचा और वह किसी बात को लेकर भडक़ गया और अपना आपा खो बैठा और पास ही रखे डंडे से घर के आंगन के दरवाजे के पास पीट-पीटकर महिला की हत्या कर दी। इस घटना में मृतका के चेहरे पर बुरी तरीके से वार किया गया, जिसमे उसका चेहरा पूरी तरह से खराब हो गया और आंखे भी धंस चुकी है। खून से सनी लाश को देखकर ग्रामीणों दहशत आ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तुमड़ीबोड पुलिस ने कार्रवाई कर चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

You missed

error: Content is protected !!