IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*थाना कोतवाली जिला- कबीरधाम (छ.ग.)।*

*“पी.ए.सी.एल. चिटफण्ड कंपनी के डारेक्टर गिरफ्तार।*

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मोनिका सिंह परिहार के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उप निरीक्षक संतोष ठाकुर के नेतृत्व पर थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 363 / 2015 धारा 420,406, 34 भादवि 03,04,05 चिटफण्ड अधिनियम, धारा 10 छ0ग0 निक्षेपकों के संरक्षण अधिनियम एवं थाना कुण्डा के अपराध क्रमांक 185 / 2018 धारा 420,406, 34 भादवि 03,04,05 चिटफण्ड अधिनियम धारा 10 छ0ग0 निक्षेपकों के संरक्षण अधिनियम के आरोपी अनिल चौधरी उर्फ लेघा पिता सोहन सिंह उम्र 38 साल निवासी मकान नं. 2898 न्यू हाऊसिंग सेक्टर 13 भिवानी 127021 (हरियाणा) को दिनांक 17.05.2022 को गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश (निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम ) कबीरधाम में न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक संतोष ठाकुर, उप निरीक्षक- डी. एन. यादव, उप निरीक्षक गोपाल राजपूत, सउनि-आशीष सिंह, आर. पुलेन्द्र मंडावी, आर. हेमंत ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा है।

You missed

error: Content is protected !!