राजनांदगांव। मामले का विवरण इस प्रकार है प्रार्थिया ममता यादव पति स्वर्गीय शिव यादव निवासी मगरकुंड थाना मोहगांव द्वारा थाना बसंतपुर मे लिखित आवेदन दिया कि गुरूद्वारा चौक से ऑटो में बैठी उसके बाद ऑटोवाला गांधी चौक में छोड़ा और मै अपना बैग नही उतार पायी जिसमें मेरा कपड़ा और सोना-चांदी जेवर रखा हुआ था। थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि उक्त आटो नवागांव की ओर गया है, जिसे थाना बसंतपुर पुलिस और पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मचारी अभिषेक साहू की मद्द से नवागांव पहुंच कर बैग को बरामद किया गया। प्रार्थिया को थाना बसंतपुर बुलाकर गुम बैग को सुपुर्द किया गया। महिला ने थाना बसंतपुर पुलिस को साधुवाद दिया।


