IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/डोंगरगांव। मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 15.05.2022 को प्रार्थिया ने थाना हाजिर आकर लिखित आवेदन पेश किया कि वह दिनांक 15.05.22 को ग्राम आसरा के भर्रीखार के खेत मे शीला बिनने खेत गई थी तभी दोपहर 3.00 बजे ग्राम आसरा का विजय गोंड़ पिता परदेशी गोंड़ प्रार्थिया के पास आया और बुरी नियत से हाथ बांह को पकड़ लिया। पीड़िता किसी तरह से विजय गोंड़ से हाथ छुड़ा कर भागी। रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में आरोपी के विरूद्ध अप0क्र0 224/22 धारा 354 भादवि0 का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में आरोपी के फरार होने के पूर्व मौके पर पहुचकर आरोपी विजय गोंड पिता परदेशीराम गोंड़,उम्र-35-40 साल,ग्राम आसरा,थाना-डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव छ0ग0 को पकड़ा गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से गिर0 का ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

You missed

error: Content is protected !!