Rajnandgaon. लव ट्रायंगल के चलते दो लोगों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की फिराक में थे इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। मामले का विवरण इस प्रकार है प्रार्थी केशवराम यादव निवासी शंकरपुर वार्ड न0 10 राजनांदगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.05.2022 को रात्रि करीबन 11ः00 बजे मेरे घर के बगल से किसी के दौडाने भागने की आवाज सुनकर मैं घर से बाहर निकला तो देखा दो लोग भागते निकल रहे थे फिर मैं तालाब क पचरी के पास खडे होकर देखा तो पडोस का विनय मेश्राम उर्फ दादा पचरी के किनारे लहूलुहान हालात में पडा हुआ था। विनय मेश्राम के शरीर में चोट लगकर खून निकल रहा था, जिसकी मृत्यु हो गयी थी। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्र0 412/2022 धारा 302,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से दिया गया। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी पता तलाश हेतु टीम चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह के नेतृत्व में गठित कर आरोपीगण का लगातार पतासाजी कर प्रकरण के आरोपी गौरव हथेल एवं उसके साथी दीपक ठाकूर जो घटना घटित कर भागने के फिराक में जिन्हे स्टेशनपारा 16 खोली मैदान से घेराबंदी कर पकडकर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर आरोपीगण द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर विनय मेश्राम की हत्या करना एवं घटना के प्रयुक्त चाकु को शिव मंदिर के पास झाडी मे छिपाकर रखना बताये, जिसे आरोपी गौरव हथेल से जप्त किया गया। आरोपीगण गौरव हथेल एवं दीपक ठाकूर द्वारा धारा सदर 302,34, भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करने पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपीगण को दिनांक 14.05.2022 को संबंधित न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड में लिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह, सउनि राजेश्वर सिंह, सउनि हिम्मत सिंह यादव, सउनि नंदकुमार फरदिया, प्र0आर0 565 लखनलाल कुमरे आर0 1224 राजकुमार बंजारा, आर0 1439 गिरजाशंकर देवांगन, आर0 1253 नेमकरण जंघेल की सक्रिय भूमिका रही।


