IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/ठेलकाडीह। शासन के मंशानुसार अक्षय तृतीया पर जिला स्तरीय माटी पूजन दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य हर्षिता स्वामी बघेल डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघेरा के गौठान में पहुंची। माटी तिहार की परपंरा निभाते हुए पूजा अर्चना की। माटी खोदकर धान, पानी की छिड़काव किया। इसके पश्चात गुड्डा गुड़िया की शादी में हिस्सा लिया। माटी तिहार के मौके पर ग्रमीणों को मिट्टी की उर्वरता से संबंधित शपथ भी दिलाई। इस मौके पर महिला समूह के बहनो का काम और गौठान का निरीक्षण भी किया। हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी विलुप्त हो रही छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजकर लोगों को पुरातन संस्कृति व संस्कार से जोड़ा है। जिस प्रकार नरवा, गरवा, घुरवा,बाड़ी उसी प्रकार श्रमिक दिवस के दिन ही प्रदेशवासियों द्वारा बोरे बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी, जनपद सदस्य मोहनीश धनकर, डोमार साहू जनपद सदस्य, श्रीमती दामनी साहू, सरपंच हरीश देशमुख, हुबलाल देशमुख, डगेश्वर साहू, प्रहलाद यादव, पप्पु नेताम सहित भारी संख्या में ग्रामीण औऱ महिला समूह के बहने उपस्थित रही।

You missed

error: Content is protected !!