संयुक्त जिला कार्यालय परिसर राजनांदगांव के भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के रख-रखाव हेतु वार्षिक ठेका के लिए 19 मई तक निविदा आमंत्रित
राजनांदगांव 02 मई 2022। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर राजनांदगांव के भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के रख-रखाव हेतु वर्ष 2022-23 (जून 2022 से मार्च 2023) वार्षिक ठेका पर कार्य कराने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। ठेके के आवेदन पत्र एवं निविदा शर्ते कार्यालयीन समय में जिला नाजिर शाखा कक्ष में 200 रूपए नगद जमा कर प्राप्त कर सकते हैं। निविदा 19 मई 2022 को शाम 4 बजे तक प्रभारी अधिकारी जिला नाजिर शाखा राजनांदगांव के समक्ष रखकर शाम 4.30 बजे निविदाकारों की उपस्थिति में खोली जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला नाजिर कलेक्टोरेट राजनांदगांव से प्राप्त किया जा सकता है।

Sub editor

