IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के भवन का हुआ वर्चुअल शिलान्यास

राजनांदगांव 02 मई 2022। राजनांदगांव जिले के ग्राम पंचायत ठाकुरटोला में बनाए जा रहे दिव्यांगजन सशक्तिकरण भवन का आज सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री भारत सरकार सुश्री प्रतिमा भौमिक ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तिकरण भवन का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि इस भवन का शुभारंभ हो जाने से राजनांदगांव सहित प्रदेश के दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और कौशल उन्नयन के साथ-साथ उन्हें विभिन्न प्रकार के उपकरण का वितरण के क्षेत्र में कार्य किया जा सकेगा। इस भवन के जरिए 21 प्रकार के दिव्यांगजनों के भविष्य निर्माण के लिए प्रशिक्षण पुनर्वास का कार्य होगा। साथ ही साथ उपचार भी इसके माध्यम से किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस भवन के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 5 एकड़ की भूमि दान में दी गई है। इस भवन का निर्माण भारत सरकार द्वारा 25 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पांडेय, पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, ग्राम पंचायत ठाकुरटोला की सरपंच सहित दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग राजनांदगांव के प्रशासक एवं अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!