IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के सड़क बंजारी और रानी तालाब के कठुआ पुल के पास गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त गुड़ से भरे खड़े वाहन के पीछे शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे नागपुर की ओर से आ रहे डाक पार्सल आईसर वाहन क्रमांक एम एच 40 सीडी 7207 टकरा गया। जिसमें चालक बाजहुल पिता मोहर अली उम्र 30 वर्ष निवासी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश को चोट लगा है। जिन्हें हाईवे पेट्रोलिंग और डायल 112 की मदद से छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतना जोरदार था कि दुर्घटनाग्रस्त गुड़ से भरे वाहन करीब 10 फुट आगे खिसक गया। ज्ञात हो कि गुरुवार सुबह को गुड़ से भरे ट्रक ट्रेलर से टकरा गया था वही दूसरा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ते हुए उसी जगह पलटी हो गया था। जिसे अभी तक हटाया नहीं गया है। जिसमें शुक्रवार को सुबह डाक पार्सल कंटेनर आइसर वाहन टकरा गया। गनीमत है कि डाक पार्सल वाहन साइड से टकराया था नहीं तो चालक को गंभीर चोट लग सकता था। नेशनल हाईवे में बीच सड़क पलटे ट्रक और टक्कर के बाद खड़े ट्रक को नहीं हटाया गया तो और बड़ी सड़क दुर्घटना होने की आशंका है।

You missed

error: Content is protected !!