IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

महंत राजा दिग्विजय दास की जयंती पर महाविद्यालय परिवार द्वारा कृतज्ञ स्मरण

राजनांदगांव। उच्च शिक्षा के स्वप्नदृष्टा दानवीर महंत राजा दिग्विजय दास की जयंती पर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर भावांजली अर्पित की गई। .प्राचार्य डॉ. के.एल. टांडेकर ने महाविद्यालय की स्थापना में महंत राजा दिग्विजय दास जी के उदार योगदान को चिरस्मरणीय निरुपित किया। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने राजा महंत दिग्विजय दास के संक्षिप्त जीवनी पर प्रकाश डाला।

उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, रजिस्ट्रार, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने राजा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!