IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/गंडई। गंडई थाना क्षेत्र के ग्राम नादिया में 14 अप्रैल को दो अज्ञात आरोपियों ने घर में महिला से पानी मांगने के बहाने गले में पहने सोने की माला को छिनकर कर भाग गए। प्रार्थी महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सूचना पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 394, 450, 34 के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुटी है।
प्रार्थी महिला पटैतीन बाई पति बोधन पटेल ने पुलिस को बताया कि जब वो घर में अकेली थी तभी दो अज्ञात व्यक्ति पानी पीने के बहाने उनके घर में आए और उसके गले को दबा कर हंसिया से उसके गले की माला (8 ग्राम सोने की पत्ती) को काटकर को ले गए।
पीड़िता ने बताया कि उनके पति व सौत खेत गए हुए थे। तभी दो लोग आए और घटना को अंजाम दिए है। माला की कीमत उन्होंने 25 हजार रूपए बताई है।
————-

You missed

error: Content is protected !!