IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में दिनांक 15.04.2022 को हनुमान जन्मोत्सव एवं खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव मतगणना दोनों शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक ली गई। जिसमें कलेक्टर राजनांदगांव तारण प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अपर कलेक्टर सी.एल.मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय, प्रशिक्षू आई.पी.एस. मयंक गुरर्जर, एस.डी.एम. अरूण वर्मा, राजनांदगांव महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुलबीर सिंह छाबड़ा, पूर्व विधायक लीलाराम भोजवानी, विश्व हिन्दु परिषद के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश अग्निहोत्री, दुर्ग संभाग संयोजक वि.हि.परि. नंदू राम साहू, बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत दूबे, बजरंग दल दुर्ग संभाग अध्यक्ष अरूण गुप्ता, आर.एस.एस. जिला संयोजक विष्णू साव, गौरीनगर मस्जिद सचिव अयाज तनवीर, अध्यक्ष गौरीनगर मस्जिद वफीद खान, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अंजूम अलवी, छ.ग. प्रर्यटन सदस्य निखिल द्विवेदी, अध्यक्ष जामा मस्जिद अब्दूल मन्नान खान, राजीव नगर वार्ड पार्षद ऋर्षि शास्त्री एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की विशेष मौजूदगी में शहर में शांति और सौहार्द्र बनाए रखने के लिए कई विषयों पर चर्चाएं और मंथन हुए। खासातौर पर हनुमान जन्मोत्सव एवं खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव मतगणना के दिन शहर में शांति व भाई चारा बनाये रखने पर जोर दिया गया। साथ ही बैठक के माध्यम से उपद्रव मचाने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। अराजकता फैलाने वाले तत्वों की जानकारी होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने को कहा गया। साथ ही साथ पुलिस सोशल मीडिया मोनिटरिंग सेल द्वारा सोशल मीडिया पर पैनी निगाह रखे हुए है। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि के माध्याम से अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ताकि क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखा जा सके।

error: Content is protected !!