IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। जिला पुलिस अधिकारियों को वर्ष 2020 में उत्कृष्ठ कार्य करने के फलस्वरूप राज्यस्तरीय पुरस्कार हेतु चयनित किया गया था, जिसका पुरस्कार वितरण 15 अगस्त 2021 को नहीं हो पाने से दिनांक 06 अप्रैल 2022 को पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के हाथों पुलिस मुख्यालय रायपुर में प्रदान किया गया। वर्ष 2020 राज्यस्तरीय पुरस्कार हेतु जिला राजनांदगांव से श्रीमती नंदनी ठाकुर सहायक उप निरीक्षक महिला प्रकोष्ठ राजनांदगांव को अन्य जिलों की तुलना में सबसे ज्यादा 407 पारीवारिक प्रकरणों में सुलाह करवाकर परिवार टूटने से बचाने के फलस्वरूप राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया एवं श्री विभुदीप बेनिडिक्ट नंद उप पुलिस अधीक्षक आ.जा.क. को अनुसूचित जनजाति के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। साथ ही उप निरीक्षक सुश्री इंदिरा वैष्णव थाना कोतवाली को थाना डोंगरगढ़ के प्रकरण में 02 नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के मामले में सही विवेचना कर आरोपी को सजा दिलाने के फलस्वरूप अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केन्द्रीय गृह मंत्री पदक/प्रमाण-पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। आज 13.04.2022 को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा कार्यालय में तीनों विजेताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें लगन एवं मेहनत से कार्य करते हुए अपना और अपने जिले का नाम रौशन करने हेतु बधाई दी और उनकी उज्वल भविष्य की कामना की।

You missed

error: Content is protected !!