IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

Rajnandgaon. दिनांक 12.04.2022 को खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग नियत है। जिसमें कानून व्यवस्था, यातायात एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी राजनांदगांव पुलिस के जिम्मे है, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में सम्पूर्ण चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष हो सके इसके लिए समय समय पर प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार की गई और कप्तान संतोष सिंह के मार्गदर्शन में चुनाव सेल द्वारा पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लागाई गई है।

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव ड्यूटी हेतु पैरामिलिट्री फोर्स की अतिरिक्त 22 कम्पनी (आई.टी.बी.पी./बी.एस.एफ./सी.आर.पी.एफ./एस.एस.बी./) प्राप्त हुआ है। जिला बल के अलावा सी.ए.एफ., होमगार्ड, वनरक्षक एवं कोटवारों की भी चुनाव ड्यूटी लगाई गई है।
विधानसभा क्षेत्र-73 खैरागढ़ उपचुनाव में कुल 291 मतदान केन्द्र हैं जिसमें 143 जिला बल, 102 होमगार्ड, 148 वनरक्षक, 283 कोटवार एवं 13 कम्पनी 06 सेक्शन सी.ए.एफ. का बल बूथ में लगाया गया है। 30 पेट्रोलिंग पार्टी लगातार गश्त करेगी। 31 सेक्टर अधिकारी के एवं 06 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सउनि से निरीक्षक रेंक के पदाधिकारी पृथक से उनकी सुरक्षा हेतु लगाया गया है। (आर.ओ.पी./डी-माईनिंग/एरिया डॉमिनेशन/पीकेटिंग) के लिए लगभग 90 सेक्शन का बल तैनात किया गया है। क्यू.आर.टी./रिजर्व में 150 अधिकारी/कर्मचारी रखा गया है। इसके अलावा 03 स्थैतिक निगरानी दल, 09 फ्लाईग स्क्वार्ड, 10 प्रत्याशियों की सुरक्षा, 06 नाकेबंदी स्थल एवं विधानसभा बूथ हेतु रिजर्व बल भी पृथक से ड्यूटी लगाया गया है साथ ही ई.व्ही.एम. की सुरक्षा हेतु स्ट्रांग रूम में आई.टी.बी.पी. की 01 कम्पनी तैनात की गई है। इस प्रकार पूरे खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव हेतु पैरामिलेट्री, जिला बल, सी.ए.एफ., एस.पी.ओ.-(वनरक्षक/कोटवार) कुल मिला कर लगभग 2000 सुरक्षा बल के अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी सुनिश्चित कर सुरक्षा के पूखता इन्तजाम पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मार्गदर्शन में की गई है।

इसके अतिरिक्त जिले भर में एनडीपीएस एक्ट आबकारी एक्ट जुआ सट्टा एक्ट आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में कार्यवाही स्थाई वारंटीओं की गिरफ्तारी व अन्य लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में राजनांदगांव पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

You missed

error: Content is protected !!