IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 08 अप्रैल 2022। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में खैरागढ़ उप निर्वाचन के अंतर्गत निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए लगे दलों के द्वारा सघन जांच किया जा रहा है। इस कड़ी में आज ग्राम बढ़ईटोला में आने जाने वाले वाहनों की जांच की गई। इस दौरान राजनांदगांव की ओर से आ रही वाहन की जांच के दौरान वाहन तथा अन्य चेकपोस्ट से 3 लाख रूपए नगदी मिले। नगद राशि के संबंध में वाहन चालक से पूछताछ की गई। नगद मिली राशि के संबंध में उनके द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर प्राप्त राशि को जप्त करने की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई स्थैतिक निगरानी दल क्रमांक 6 द्वारा वन क्षेत्रपाल श्री सुरामा प्रसाद चनाप की अगुवाई में की गई है।

You missed

error: Content is protected !!