राजनादगांव। छत्तीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ के बैनर तले पीड़ित निवेशक अभिकर्ता ने भूपेश सरकार वादा निभाव धरना प्रदर्शन दे कर मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा, छग में चिटफंड कम्पनी की पैसा वापसी की शुरुआत किए व पीड़ित निवेशक अभिकर्ता पर हुए एफआईआर वापस लिए है उसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किए, तथा पुनः याद दिलाए की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा वादा किया गया है, कि छ. ग. में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर निवेशक की पैसा वापसी की वादा आप के द्वारा किया गया है,चुनावी घोषणा पत्र के क्रमांक 34 में निवेशकों को पैसा वापसी की बात कही गई है, राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने विधान सभा चुनाव के बस्तर आमसभा में सरकार बनने पर निवेशकों की पैसा वापसी की वादा किए है, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरजेवाला ने रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस की सरकार बनने पर निवेशकों की पैसा वापसी की बात कही है, सीएम द्वारा पूर्व में पीड़ित निवेशक अभिकर्ता द्वारा किए गए सरगुजा संभाग से बस्तर संभाग , दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर संभाग में किए गए धरना आंदोलन में उपस्थित हो कर, कांग्रेस की सरकार बनने पर निवेशकों की पैसा वापसी का वादा किए है, विधानसभा चुनाव में बड़े बड़े पोस्टर बैनर व पेपर में विज्ञापन, पांपलेट छाप कर पैसा वापसी की वादा किए है, जिसे देख कर प्रदेश के 20 लाख निवेशक अभिकर्ता परिवार ने कांग्रेस को ओट देकर कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग किए है, कांग्रेस की सरकार बने तीन वर्ष बीत गए है, लेकिन प्रदेश में एक दो कम्पनी को छोड़ कर बाकी किसी भी कम्पनी की पैसा वापसी नहीं हुए है।
छग अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ के बैनर तले निम्न मांग किया गया
1.चिटफंड कम्पनी के निवेशकों की पैसा वापसी के लिए सरकार विशेष कोष का गठन कर निवेशकों की पैसा वापसी करे।
2. छ. ग. में हो रही कम्पनियों कि जमीन नीलामी में कम्पनियों के निवेशक व छ. ग.अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ के पदाधिकारी उपस्थिति अनिवार्य हो चुकी प्रशासन द्वारा कम्पनियों की करोड़ों की जमीन को लाखो में बेचा जा रहा है, जिससे निवेशकों को पूरा पैसा नहीं मिल रहे है, जमीन नीलामी की कोई व्यापक प्रचार प्रसार नहीं कि जा रही है, जमीनों को कम कम राशि में बेच कर सासन प्रशासन द्वारा बन्दर बाट किया जा रहा है, जों गलत है, जमीन नीलामी की पर्याप्त रूप से प्रचार प्रसार सूचना किया जाए, व निवेशक अभिकर्ता एवम संघ के पदाधिकारी की उपस्थिति में नीलामी किया जावे, ताकि सही दाम में जमीन की कुर्की कर सभी निवेशकों को राशि मिल सके।
3. प्रशासन द्वारा कम्पनियों की जमीनों को कुर्क कर निवेशकों को प्राथमिकता के आधार पर पैसे वापसी किए जाने की बात कही जा रही, प्राथमिकता का मापदंड क्या है ? किस निवेशकों को प्राथमिकता के दायरे में लिया जा रहा है, और किस निवेशकों को प्राथमिकता से बाहर किया जा रहा है, प्रशासन प्राथमिकता का आधार बताए,तथा राशि वितरण की गई निवेशकों की सूची प्रशासन द्वारा देने से इंकार किया जा रहा है, जिन निवेशकों को पैसा वापसी की गई है उन निवेशकों की सूची छ.ग.अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ को उपलब्ध कराई जावे।
4. कम्पनियों कि जमीन को प्रशासन द्वारा बहुत ही कम राशि में कुर्की किया गया है, क्रेता के नाम गोपनीय रखा जाता है, जिससे कुर्की में घोटाले करने की आशंका उत्पन्न हो रहे है,जिन जिन जिलों में कुर्की की कार्यवाही की गई है उन सभी क्रेता का नाम पता, छ. ग. अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ को उपलब्ध करवाए। एवम करोड़ों की सम्पत्ति को लाखो में कुर्की की गई है जिसकी जांच की जावे।
5. कम्पनियों द्वारा पूरे प्रदेश भर से पैसा जमा कराया गया है, और किसी एक दो जिलों में सम्पत्ति खरीद कर रखे है, जिसकी कुर्की प्रशासन द्वारा किया जा रहा है, पैसा वापसी प्रदेश भर के निवेशकों को नहीं हो रहे है, जिन कम्पनियों की पैसा वापसी की गई है उस कम्पनी की कई जिले के निवेशक कोई पैसा वापस नहीं हुए है,कुर्की की राशि समाप्त होजाने पर उक्त कम्पनी के अन्य निवेशक को कब तक राशि वितरण होगी
6. चिटफंड कम्पनियों में फसे निवेशकों को धनवापसी के लिए प्रदेश भर के सभी जिला/ ब्लाक/ एस डी एम कार्यलय/ ग्राम पंचायत/ जनपद पंचायत स्तर में आवेदन लिए गए है, जो कि एक वर्ष बीत चुके है, जिसकी जानकारी सूचना के अधिकार 2005 के तहत मांगे जाने पर जानकारी नहीं दिया जा रहा है, प्रशासन द्वारा उक्त आवेदन का सूची आज दिनांक तक तैयार नहीं किया गया है। प्रदेश भर में आवेदन लिए गए है, उक्त आवेदन की सूची पीडीएफ जिले वार छ.ग. अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ को उपलब्ध कराया जावे।
कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुंभकार, महासचिव नंद कुमार निषाद, सचिव ईश्वर पटेल जिला अध्यक्ष याद राम साहू, जिला सचिव दिनेश सिन्हा,खिलेश्वर जायसवाल, दुखवा राम साहू, दौलत पटेल, हेमंत नंदेश्वर, देवराज वर्मा, चेतन साहू, राजेंद्र देवांगन, रोहिदास साहू के साथ भारी संख्या में निवेशक अभिकर्ता उपस्थित थे।


