IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/मानपुर। जिला कोसरिया यादव समाज महासभा द्वारा दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन एवं आदर्श विवाह का आयोजन ग्राम कहडबरी (मानपुर ) में 26 एवं 27 मार्च 2022 को रखा गया था। जिसमें 4 ब्लॉक से समाज के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खोरबाहरा राम यादव ने की,
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप पद्मश्री फूलबासन यादव की उपस्थीती रही। लक्ष्यमेंद्र शाह, गौरी शंकर गुरभैलिया, राजीम साये मरकाम, दिनेश उसेंडी, कुशल कुमार यादव, शतरूपा नुरूटी व अन्य वरीष्ठ, विशेष अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम मे विराजमान रहे।

“पद्मश्री फूलबासन यादव” ने कहा कि यादव समाज की अपनी पहचान व गरीमा है। समाज के लोगों को चाहिए कि वे अपने आने वाले पीढ़ी को उचीत शिक्षा और संस्कार दे कर एक बेहतर इंसान बनाते हुए समाज का गौरव बढ़ावे व संगठित होकर समाज मे व्याप्त आर्थिक और बौद्धिक कमजोरियों को समाप्त करे।

” लक्ष्यमेंद्र शाह” द्वारा सम्बोधन करते हुये कहा गया कि सर्व समाज में शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से परिवार एवं समाज को दुर्गति के पथ पर जाने से बचाये व अपनी परंपम्परा व संस्कृती को सहेज कर एक आदर्श समाज के रूप मे स्थापित करने का प्रयास करे।
वही “राजीम शाये” द्वारा बताया गया कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए शिक्षा की अलख जगानी होगी। जिसके लिये बालक और बालिकाओं में समान रूप से शिक्षा दिलानी होगी।

You missed

error: Content is protected !!