*कवर्धा शहर संगठन प्रभारी रवि चन्द्रवंशी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ बैठक, मिलेगा 3 नया मण्डल अध्यक्ष*
*कांग्रेस की मज़बूती के लिए अभी काम चालू, आगामी समय में शहर सरकार को घेरेगी कांग्रेस – रवि चन्द्रवंशी प्रभारी शहर कांग्रेस*
कवर्धा- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है,जिसमें सभी जिलो के समस्त ब्लॉक स्तर पर मंडल व सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति किया जा रहा है।
कवर्धा शहर संगठन प्रभारी रवि चन्द्रवंशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज,पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर,ज़िला संगठन प्रभारी रुद्र गुरुजी, पदम कोठारी,के निर्देशानुसार व ज़िला अध्यक्ष होरी राम साहू एवं शहर अध्यक्ष अशोक सिंह के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी व कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत किया गया था जिसमें प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस में नये मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के विषय पर चर्चा की गई है।
श्री चन्द्रवंशी ने आगे बताया कि कवर्धा नगरपालिका अन्तर्गत बड़ी आबादी शहरी क्षेत्रों में निवास करती है जहां पर सभी आम जन तक प्रत्येक वार्ड में पहुँचने के लिये शहर को तीन मंडल में विभाजित किया जाएगा जिसके माध्यम से सेक्टर व बूथ प्रभारियों की नियुक्ति कर कांग्रेस पार्टी को पूर्ण रूप से मज़बूत किया जाएगा,जिससे की आगामी समय में हर कार्य चाहे वह आंदोलन हो, जन हित का कार्य हो,या अन्य पार्टी गतिविधि हो शहर कांग्रेस अपनी पूर्ण सहभागिता निभाएगा।
बैठक में उपस्थित ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरी साहू ने बताया कि पूरे ज़िले में संगठन की मज़बूती और एक मज़बूत विपक्ष की भूमिका निभाने, जनता की माँगो पर आंदोलन को मूर्त रूप देने के लिए पूरे ज़िले में मंडल व सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति का कार्य चल रहा है, आज कवर्धा शहर की बैठक में शहर कांग्रेस को मज़बूत करने लिए संकल्प लिया गया है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर ने कहा कि आज कवर्धा की जनता दो साल में ही बीजेपी के नेताओ से ऊब गई है, शहर में ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बाद भी आज कवर्धा की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए वंचित है जिसके लिये नये संगठन नियुक्ति प्रक्रिया के बाद नगर पालिका को कांग्रेस घेरने का काम करेगी।
उक्त बैठक में ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरी साहू,कवर्धा शहर संगठन प्रभारी रवि चन्द्रवंशी, ज़िला प्रभारी महामंत्री गोपाल चन्द्रवंशी,शहर अध्यक्ष अशोक सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी भक्कू यादव,गणेश योगी,दीपक ठाकुर,जयंत जायसवाल, पुष्प लता जोशी,चेतन वर्मा,धीरज सिंह,जितेंद्र जैन,जगदीश गुप्ता,रामायण सिन्हा,सुरेश वर्मा,धनेश पाली,देवराज पाली,रिवराम साहू,डोगेंद्र जैन,चंद्रप्रकाश,राजू धुर्वे,गुड्डू ठाकुर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


