IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। आला अधिकारियों के निर्देशन पर थाना चिल्हाटी प्रभारी उप निरी0 बिलकीश खान के कुशल नेतृत्व मे लगातार थाना क्षेत्र मे पेट्रोलिंग कराया जा रहा है तथा अपराधिक गतिविधियो पर सतत निगरानी करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य मे आज दिनांक 26.03.22 को जरिये मुखबिर की सूचना मिला कि ग्राम ओटेबांधा में शंकर आदे अपने घर आंगन बांड़ी में देशी कच्ची हाथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी शंकर लाल आदे पिता स्व. श्री घसिया राम आदे उम्र 45 साल साकिन ओटेबांधा थाना चिल्हाटी जिला राजनांदगांव छ0ग0 के पास एक टीन का बड़ा पेटी जिसके अंदर 10-10 लीटर के जेरीकेन में 04 डिब्बा कुल 40 लीटा कच्ची हाथ भट्ठी महुआ कीमती करीबन 8000/ रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी के विरूद्व थाना चिल्हाटी में अपराध क्रमांक 29/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में सउनि तीजराम साहू, आर0 1366 ललित कुंजाम, आर0 1674 विजय कुर्रे, आर0 1354 रविकांत कलामें, आर0 1170 हेमकुमार यादव, आर0 1336 पुनेश्वर पाटिल, आर0 1084 मन्नूराम नेताम, व सहा आर0 70 सुन्हेर केरामें का योगदान सरहानीय है।

You missed

error: Content is protected !!