IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

वरिष्ठ महिला प्राध्यापकों का हुआ सम्मान
राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. के.एल. टांडेकर द्वारा वरिष्ठ महिला प्राध्यापकों – डॉ. अनीता माहेश्वर, डॉ. अंजना ठाकुर, डॉ. शबनम खान, डॉ. उषा ठाकुर, डॉ. अनीता शंकर तथा वरिष्ठ लिपिक श्रीमती मंजूषा वाजपेई का शाल तथा मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर प्राचार्य डॉ के.एल.टांडेकर ने इन समस्त महिला प्राध्यापकों एवं कर्मचारी वर्ग के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, छात्र-छात्राएँ तथा महिला प्रकोष्ठ के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. नीलम तिवारी द्वारा किया गया एवं प्रो. सुमन बोथरा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने सम्मानित महिला प्राध्यापकों एवं कर्मचारी वर्ग को बधाई प्रेषित की।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!