IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – रामतराई में एक 22 वर्षीय महिला ने खुद पर आग लगा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गैंदाटोला पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम रामतराई में सरिता कल्लो पति कौशल कल्लो उम्र 22 वर्ष निवासी रामतराई ने अज्ञात कारणों से खुद पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली जिससे सरिता की मौके पर ही मौत हो गई है। गैंदाटोला थाना प्रभारी अमृतलाल साहू ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।

error: Content is protected !!