राजनांदगांव/डोंगरगढ़। निरीक्षक शिव चन्द्रा थाना प्रभारी डोंगरगढ़ के नेतृत्व में 02 शातिर चोर से चोरी गये 02 नग मोटर पंप जिसकी कीमत 30000 रुपए को जब्त करने में सफलता मिली है।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी नरेश लाल वर्मा पिता छोटू लाल वर्मा उम्र 45 साल निवासी नागतराई थाना डोंगरगढ़ ने दिनांक 15/03/2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि सिंचाई कार्य हेतु सूखा नाला में मोटर पंप लगाकर रखा था। दिनांक 14/03/2022 की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 193/21 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अज्ञात आरोपी एंव चोरी गये मोटर पंप की तलाश की जा रही थी। पता तलाश के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटर पंप को अपने घर में छीपाकर रखे है और बेचने हेतु ग्राहक तलाश रहे है, मुखबीर के बताये स्थान पर तत्काल पुलिस पार्टी रवाना कर घेराबंदी कर संदेहियो को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम आचार्य ध्रुवे पिता बल्लू ध्रुर्वे उम्र 19 वर्ष और रवेन्द्र पिता तुलसीराम चंद्रवंशी उम्र 20वर्ष दोनों निवासी धुसेरा थाना डोंगरगढ़ बताए। मोटर पंप के संबंध में पूछताछ करने पर दिनांक 14/03/2022 की रात्रि में दोनों मिलकर नरेश लाल वर्मा के खेत में लगे 02 नग मोटर पंप को चोरी करना बताये है व जब्त कराए है, आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने व जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपियों को दिनांक 16/03/2022 को गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।
उक्त मामले को सुलझाने में प्र0आर0 214 महादेव साहू, आर0 985 चन्द्रप्रताप, आर0 1420 परस ध्रुव, आर 1480 मनोज हरमुख, आर 1430 भूपेन्द्र कंवर, आर 965 वीरबहादुर की भूमिका सराहनीय रही।


